फोरलेन में अधिग्रहण जमीन का कर दिया बैनामा, केस दर्ज
मऊ, अप्रैल 21 -- घोसी,हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत पिढवल क्षेत्र के तिलई बुजुर्ग निवासी युवक ने लाखीपुर स्थित वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन में एनएचएआई द्वारा अधिग्रहण की गई जमीन को धोखाधडी कर पांच लाख रुपये में स्थानीय नगर के कस्बा खास निवासिनी एक महिला को बेच दिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने युवक के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के कस्बा खास निवासिनी महिला आरती गुप्ता पत्नी मनोज कुमार गुप्ता ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डा केपी सिंह की अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करते हुए बताया कि वर्ष 2024 में कोतवाली क्षेत्र के तिलई बुजुर्ग निवासी संजय ने ग्राम सभा में स्थित अपनी सम्पूर्ण हक एवं हिस्सा की जमीन बेचने के लिए बातचीत किया। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.