फोरलेन पर सड़क हादसे में युवक की मौत
रामगढ़, जून 11 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के कांकेबार निवासी बसंत कुमार राम पिता महेश राम की गुरुवार देर शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बसंत कुमार राम फोरलेन पर रॉबिन होटल के समीप सड़क हादसे का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।घटना की सूचना मिलने पर रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को तत्काल बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स भेजा। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में इस हादसे से शोक का माहौल है। यह भी पढ़ें- फोरलेन पर खड़े टैंकर से टकरा बाइक सवार युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.