आरा, मार्च 23 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। बबुरा थाना पुलिस ने कोईलवर-छपरा फोरलेन पर चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए बीयर एवं विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम फोरलेन पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें कोईलवर थाना क्षेत्र के खैताड़ी मोहल्ला निवासी ओम प्रकाश चौधरी के पुत्र सुनील कुमार और सारण जिले के मांझी गांव निवासी संजय प्रसाद के पुत्र धीरज कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से किंगफिशर बीयर 500 एमएल की 22 बोतल व विदेशी व 180 एमएल की 44 बोतल विदेशी बरामद की है। पूछताछ के दौरान दोनों से शराब के स्रोत और आपूर्ति नेटवर्क के...