कुशीनगर, मई 6 -- कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित पटहेरिया चौराहे पर बुधवार की सुबह साढ़े पांच बजे के करीब सवारियों से भरी एक रोडवेज की बस व ट्रक में टक्कर हो गई। दुर्घटना में बस में बैठे पांच यात्री बुरी तरह से घायल हो गए जबकि इलाज के दौरान यात्री सतीश शर्मा 45 की मौत हो गयी। मौके पर पहुची पुलिस व स्थानिय लोगों ने घायलों को इलाज के लिये अस्पताल भेजवाया।। जबकि बुरी तरह से घायल दो यात्रियों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- ओवरटेक के दौरान रोडवेज बस ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, तीन गंभीर घायल बुधवार की सुबह तमकुही से एक बस गोरखपुर जा रही थी जैसे ही बस पटहेरवा थाना क्षेत्र के पटहेरिया चौराहे पर बने क्रासिंग पर पहुची थी कि उसी दौरान तेज गति से जा रही एक ट्रक बस में साइड में रगड़ती चली गयी।इस घटना में बस में बैठे यात्री स...