कुशीनगर, फरवरी 8 -- कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित पटहेरिया में बने डिवाइडर के पास रविवार की भोर में वंगाल से मछली ले कर दिल्ली जा रही एक डीसीएम ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में चालक व खलासी बाल बाल बचे। वही डीसीएम में लदी मछलियां सड़क पर बिखर गई। उस समय सड़क पर जा रहे राहगीर व स्थानीय लोग मछलियों को उठा ले गए। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने पलटी गाड़ी को सड़क से हटा कर यातायात बहाल कराया। थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित पटहेरिया चौराहे पर बने डिवाइडर के पास रविवार की भोर में बंगाल निवासी असीम विश्वास मछली वयवसाई की मछली लेकर लेकर जा रहा एक डीसीएम ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी पलटने से उसमें लदी मछलियां सड़क पर बिखर गई।घटना में चालक व खलासी बाल बाल बचे। बताया जा रहा है कि उस दौरान सड़क पर जा रहे राहगीर ...