उन्नाव, अप्रैल 21 -- शुक्लागंज, संवाददाता। सहजनी से मरहला की ओर जा रही एक बैंड बाजा की ट्राली सोमवार मध्य रात्रि श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम के सामने जल निगम की ओर से डंप कराई गई गिट्टियों के ढेर पर चढ़ने से सड़क पर पलट गई। इस दौरान ट्राली को धक्का दे रहे चार लोग उसके नीचे दबते हुए बाल-बाल बच गए। बीच सड़क पर ट्राली पलटी होने से यातायात ठप हो गया। कार चालकों ने किसी तरह ट्राली को सीधा किया। जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।फोरलेन स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम के सामने जल निगम की ओर से सड़क पर गिट्टियों का बड़ा ढेर डाले जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। आधी सड़क तक फैली गिट्टियों के कारण मार्ग संकरा हो गया है। गिट्टियों का ढेर सड़क की एक लेन को लगभग पूरी तरह घेर रहा है, जिससे वाहन चालकों को दूसरी लेन में आकर गुजरना पड़ रहा है। इस दौरान त...