बक्सर, दिसम्बर 12 -- चक्की। कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के नुआंव गांव के पास शुक्रवार शाम करीब सात बजे फोरलेन पर पटना नंबर की स्विफ्ट डिजायर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी पटना से डुभां गंगवली जा रही थी। अचानक रास्ते में फोरलेन पर मरी हुई नीलगाय देख वाहन चालक घबरा गया। इसी दौरान टर्न पर ध्यान नहीं दे पाया और गाड़ी अनियंत्रित होकर फोरलेन पर ही पलट गई। गाड़ी में तीन महिलाएं और दो पुरुष सवार थे। हादसे में चालक का सिर फट गया, जबकि अन्य सभी सवार भी घायल हो गए। घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े और किसी तरह महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को बाहर निकालकर उनकी जान बचाई। ग्रामीणों ने बताया कि फोरलेन पर मवेशियों का आना और मरे हुए जानवरों का पड़ा रहना दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बनता जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग क...