फोरलेन पर दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक की मौत
भागलपुर, जून 30 -- सुल्तानगंज (भागलपुर), निज संवाददाता। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के गंगटी स्थानडीह के पास फोरलेन पर सोमवार की सुबह करीब छह बजे सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने आगे खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पूर्वी चंपारण जिले के करसहिया निवासी नरेश राम (38) ट्रक चालक पाकुड़ से गिट्टी लादकर मोतिहारी जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संभवतः चालक को झपकी आने के कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया और खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टकराने वाले ट्रक का केबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक उसमें बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम और सुल्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक से चालक को बाहर निकाला ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.