बक्सर, फरवरी 27 -- पेज तीन के लिए ---- डुमरांव। पुराना भोजपुर के समीप शुक्रवार को फोरलेन पर ट्रक और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर में आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों में भोजपुर जिले में पदस्थापित एक सरकारी डॉक्टर भी शामिल हैं, जिन्हें गंभीर चोट आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को सामने से टक्कर मार दी, जिससे सवार यात्री सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। स्थानीय पुलिस ने बताया कि अभी तक इस हादसे की जानकारी नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.