फोरलेन पर चढ़ते समय कपड़ा लदा ट्रक पलटा
गोरखपुर, अगस्त 7 -- मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर से कपड़ा लेकर कोलकाता जा रहा एक ट्रक गुरुवार देर रात रामनगर करजहां के पास एनएच-28 फोरलेन पर चढ़ते समय अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। चालक अमित कुमार माझी कपड़ा लादकर कोलकाता जा रहे थे। रामनगर करजहां से फोरलेन पर चढ़ते समय ट्रक का संतुलन अचानक बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात सुचारु कराया। दुर्घटना में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन चालक को गंभीर चोट नहीं आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.