कुशीनगर, फरवरी 9 -- कुशीनगर।पटहेरवा थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित पटहेरिया व राजवटीया चौराहे के बीच बने डिवाइडर के पास सोमवार की सुबह ट्रक की ठोकर से बाल बाल बचा बाइक सवार।घने कोहरे में सामने अचानक ट्रक देख बाइक सवार ने बाइक से कूद कर अपनी जान बचाई।पुलिस जांच में जुटी है। थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित पटहेरिया राजवटीया के बीच बने डिवाइडर पर सोमवार की सुबह तीसरे दिन बभनौली निवासी मिंटू यादव उम्र 30 बर्ष बाइक से अपने घर जा रहा था।कि घने कोहरे में अचानक सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दिया बाइक सवार ने किसी तरह बाइक से कूद कर अपनी जान बचाई ।वही उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।जब कि ट्रक चालक गाड़ी लेकर भाग निकला।घटना की सूचना पर पहुची पुलिस जांच में जुटी है।पटहेरवा एस ओ धीरेन्द्र राय ने बताया कि जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...