सीतामढ़ी, अप्रैल 7 -- समस्तीपुर। ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन पर लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने तथा अपराध पर नियंत्रण के उद्देश्य से यहां पुलिस पिकेट खोले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसको लेकर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने अपनी सहमति दे दी है और अधिकारियों को उपयुक्त स्थान चिन्हित करने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि फोरलेन किनारे हरपुर भिंडी और आसपास के इलाके में पिछले कुछ समय से अपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है। खासकर फोरलेन सड़क बनने के बाद इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ गई है, लेकिन दूर-दूर तक जगह सुनसान है। जिसका फायदा उठाकर बदमाश दिनदहाड़े भी छिनतई और लूट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.