गोरखपुर, दिसम्बर 5 -- सोनबरसा/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। एम्स क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने फोरलेन पर खड़ी एक ट्रक में गुरुवार देर रात करीब 12:30 बजे अनुबंधित बस जा टकराई। हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि बस में सवार तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सोनबरसा चौकी की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सुकरौली भेजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद निवासी शहबान अहमद (30) पुत्र इमामुद्दीन, फतेहपुर जिले के मालवा थाना क्षेत्र के बाजापुर निवासी राममिलन (35) पुत्र मेवालाल और बिहार प्रांत के सीवान निवासी अब्दुल हुसैन (40) पुत्र दिल मुहम्मद शामिल हैं। तीनों यात्री बस में सवार होकर पडरौना से गोरखपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.