फोरलेन पर कार रोककर तोड़फोड़, युवक को नीचे फेंकने का प्रयास
गोरखपुर, जून 9 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र के रामनगर कड़जहां फोरलेन पर रविवार को कार सवार युवक के साथ मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने कार को रोककर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया तथा युवक को फोरलेन से नीचे फेंकने का प्रयास किया। पुलिस ने एक नामजद समेत छह अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देवरिया जिले के गोनरिया निवासी सूरज सिंह की तहरीर पर खोराबार पुलिस ने विश्वजीत सिंह समेत छह अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सूरज का आरोप है कि वह रविवार को बैतालपुर स्थित अपनी मौसी के घर से लखनऊ लौट रहा था। रामनगर कड़जहां फोरलेन पर पहुंचने पर विश्वजीत सिंह अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया और उसकी कार रुकवा ली। आरोप है कि सभी ने मिलकर लाठी-डंडों और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.