बक्सर, फरवरी 25 -- - प्रतापसागर के समीप हुआ हादसा, तीन चोटिल: फोटो- डुमरांव, संवाद सूत्र। बुधवार की दोपहर प्रतापसागर के समीप फोरलेन पर डुमरांव अग्निशमन विभाग की गाड़ी विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में वाहन में सवार सभी कर्मी चोटिल हो गए। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों के अनुसार बताया जाता है कि अग्निशमन वाहन फोरलेन के रास्ते बक्सर जा रहा था। इसी दौरान अचानक बाइक सवार आ गया। जिसे बचाने के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन में अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी शिखा कुमारी, चालक राजकुमार तथा एक अग्निक सिपाही सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। एनएचएआई और पीएनसी की टीम ने भी तत्परता दिखाते हुए घा...