मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- बोचहां। दरभंगा फोरलेन पर शनिवार को काशी रामपुर पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी लेन पर पलट गया। गनीमत रही कि कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। मुजफ्फरपुर के नारायणपुर से पशु आहार लेकर ट्रक गुवाहाटी जा रहा था। चालक गायघाट के बेरुआ निवासी वरुण कुमार सहनी ने बताया कि पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान लुकिंग ग्लास टूट गया। इसी बीच ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना पर पहुंची बोचहां पुलिस ने मामले की छानबीन की। थानेदार श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि ट्रक को सड़क से हटवा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.