लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- शहर के डानबास्को नहर पुलिया से राजापुर तक फोरलेन का निर्माण चल रहा है। बुधवार को सीडीओ अभिषेक कुमार रोड निर्माण की गुणवत्ता देखने अचानक पहुंच गए। सीडीओ ने रोड को खुदवाकर सैम्पल भरवाए और जांच के लिए लैब भेजा। कमियां देख सीडीओ ने मौके पर ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सुधार की चेतावनी दी। सीडीओ की इस कार्रवाई से पीडब्ल्यूडी अधिकारियों व ठेकेदारों में हड़कम्प मच गया। फोरलेन निर्माण में डिवाइडर बनाने के बाद अब रोड निर्माण का काम चल रहा है। बुधवार को अचानक सीडीओ अभिषेक कुमार रोड की गुणवत्ता की जांच को पहुंच गए। सड़क की खोदाई कराकर निर्माण सामग्री का सैम्पल भरवाया। अपने सामने ही सील करवाकर लैब को जांच के लिए भेजवाया। फोरलेन निर्माण में हो रही देरी पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ...