बहराइच, मार्च 28 -- बहराइच। नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 927 के फोरलेन (बाराबंकी-बहराइच सेक्शन) के फोरलेन चौडीकरण जिसमें तहसील कैसरगंज 60 व तहसील महसी के 4 ग्राम की भूमि ली जा रही है। तहसील कैसरगंज के 8 ग्राम तप्पेसिपाह आदमपुर झुकिया मुस्ताफाबाद रिठौडा में जिन काश्तकारों की भूमि ली जा रही है। उसका मुआवजा निर्धारित किये जाने के लिए एक अप्रैल को स्थलीय निरीक्षण किया जायेगा। तहसील कैसरगंज की राजस्व टीम, एनएचआई की टीम मौके पर उपस्थित रहेगी। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि स्थलीय निरीक्षण में फोरलेन चौडीकरण में प्रभावित भूमि की भौतिक स्थिति का निरीक्षण किया जाऐगा। यह भी देखा जायेगा कि अर्जन क्षेत्र में कृषकों की कितनी परिसम्पत्तियां निर्माण आदि प्रभावित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...