पूर्णिया, जून 10 -- कसबा, एक संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन सड़क मार्ग पर बने कट अब लोगों के लिए सुविधा से अधिक खतरे का कारण बनते जा रहे हैं। कसबा प्रखंड में गढ़बनैली-बैसा सीमा से लेकर सब्दलपुर चौक तक बने करीब 10 कटों पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद लोग समय और दूरी बचाने के लिए शॉर्टकट रास्तों का उपयोग कर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार अधिकांश दुर्घटनाओं के पीछे वाहन चालकों की लापरवाही और गलत दिशा से सड़क पार करने की प्रवृत्ति जिम्मेदार है। खासकर टोटो, ऑटो और टेंपो चालक अक्सर निर्धारित मार्ग छोड़कर कटों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे हादसों की आशंका बढ़ जाती है。 यह भी पढ़ें- हादसे रोकने के लिए चुटुपालू घाटी में सुरक्षा साइन बोर्ड लगाएलीची बगान और मदरसा चौक सबसे संवेदनशील: स्थानीय लोगों का क...