देवरिया, जनवरी 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर सलेमपुर विकास खंड के परसिया भगौती के समीप शुक्रवार को कट बंद करने को लेकर लोग आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी दिव्या मित्तल से भी बात की। साथ ही कट न बंद करने की मांग की। सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर कई जगहों पर कट हैं। कट के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। इन कटों को बंद करने के लिए विभाग ने अभियान छेड़ दिया है और लगातार कट बंद किए जा रहे हैं। शुक्रवार को परसिया भगौती के समीप कट बंद करने के लिए जेसीबी व अन्य सामान लेकर कर्मचारी पहुंच गए। जैसे ही इसकी भनक ग्रामीणों को लगी तो वह बड़ी संख्या में पहुंच गए और कट बंद करने से मना कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। इसमें महिलाएं भी शामिल रहीं। उनका कहना था कि कट बंद होने से उनको काफी परेशानी होगी। उनकी मकान दोनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.