फोरलेन एनएच-39 पर लगातार हो रही दुर्घटना को सीएम ने लिया संज्ञान
पलामू, जून 26 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। फोरलेन एनएच-39 पर मेदिनीनगर सिटी के पोखराहा और जोड़ गांव के समीप लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं और बीते 13 दिनों में चार लोगों की मौत मामले को झामुमो नेता सन्नी शुक्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से सीएम हेमंत सोरेन के समक्ष उठाते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। मुख्यमंत्री ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए पलामू के उपायुक्त एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उक्त सड़क पर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम तत्काल उठाए जाएं एवं की गई कार्रवाई से अवगत कराए। यह भी पढ़ें- पलामू के पोखराहा सड़क हादसों पर मुख्यमंत्री सख्त यह फोरलेन क्षेत्र लंबे समय से सड़क सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां तेज र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.