बेगुसराय, मार्च 14 -- बलिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में फोरलेन एनएच-31 पर शुक्रवार की रात और शनिवार की दोपहर हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए बलिया पीएचसी लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दो की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में ई-रिक्शाचालक राहतपुर निवासी रामसागर सिंह के पुत्र सरोज कुमार शामिल हैं। वहीं, बाइक सवार युवकों की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव वार्ड-1 निवासी रामजीवन सिंह के 23 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार तथा अनिल झा के 22 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ई-रिक्शाचालक चालक सरोज कुमार शुक्रवार की अहले सुबह अपने गांव से बलिया बाजार की...