बेगुसराय, जनवरी 29 -- बीहट, निज संवाददाता। जीरोमाइल ओपी क्षेत्र के खाद कारखाना हर्ल टाउनशिप द्वार के समीप फोरलेन एनएच-31 पर बुधवार की देर शाम एक ट्रक चालक की लापरवाही से बाइक सवार युवक की दुर्घटना में मौत हो गई। बीच सड़क पर दुर्घटना होने की वजह से करीब एक घंटे तक बरौनी जीरोमाइल-बीहट सड़क पर जाम लगा रहा। हालांकि, जीरोमाइल सहायक थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को इलाज के लिए बरौनी सीएचसी ले गये। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से मिले मोबाइल से घटना की सूचना परिजनों को दी गई। मृतक की पहचान बीहट नगर परिषद के वार्ड 29 का निवासी 50 वर्षीय अनिल पाठक के रूप में हुई है। ट्रक की चपेट में बाइक सवार के आने के बाद बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि बाइक ट्रक में फंसकर करीब दो किलोमीटर तक घिसटाती रही।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.