फोरलेन: 15 जून तक मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन चालू होना मुश्किल
मुंगेर, मई 23 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिला प्रशासन भले ही आगामी 15 जून तक मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन को चालू करने का दम भर रहा हो, लेकिन धरातल पर निर्माण कार्य की सुस्त रफ्तार इस दावे की हवा निकाल रही है। वर्तमान समय में निर्माण की अधूरी और कछुआ गति को देखकर स्थानीय लोगों और विशेषज्ञों का साफ मानना है कि तय समय सीमा के भीतर इस महत्वाकांक्षी परियोजना को अमलीजामा पहनाना नामुमकिन सा लग रहा है। प्रशासन का 15 जून का दावा पूरी तरह से हवा-हवाई और जमीनी हकीकत से परे प्रतीत हो रहा है।
ओवरब्रिज और एप्रोच पुल का काम अब भी अधूराः अगर निर्माण कार्य की जमीनी पड़ताल की जाए, तो पाटम से बरियारपुर की ओर जाने के क्रम में बरियारपुर ओवरब्रिज के ठीक पहले एप्रोच पुल का निर्माण कार्य अभी भी अधर में लटका हुआ है। इसके अलावा, पाटम हॉल्ट के समीप फोरलेन के अप्रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.