मोतिहारी, अप्रैल 12 -- मुक्ति कुमार, मोतिहारी। सिटीजन फोरम ऑफ मोतिहारी की बैठक शनिवार संध्या मेन रोड स्थित आर्य विद्यापीठ के नये-प्रतिष्ठान में हुई। बैठक का आतिथ्य रंजीत कुमार आर्य द्वारा किया गया। अध्यक्षता फोरम अध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने की। सचिव धर्मवर्धन प्रसाद द्वारा गत बैठक की कार्यवाही पढ़ी गई, जिसे सर्वसम्मति से संपुष्ट किया गया। संरक्षक प्रकाश चौधरी, अंतारा वर्मा उपस्थित थे। बैठक के दौरान फोरम के संविधान के विस्तार व संशोधन पर विस्तृत से चर्चा की गई। इस कार्य के लिए एक पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया। समिति में अध्यक्ष, सचिव, वरिष्ठ अधिवक्ता व संरक्षक नरेंद्र देव, ममता रानी वर्मा व वीरेंद्र जालान को शामिल किया गया। मोबाइल के दुरुपयोग विषय पर आयोजित परिचर्चा के निष्कर्षों को समाज तक पहुंचाने के लिए स्लोगन व पोस्टर लगाने क...