बागपत, मार्च 5 -- खेकड़ा। कस्बे में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के पास स्थित एक फोम फैक्ट्री में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री के गोदाम में रखा लाखों रुपये का फोम जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिसके बाद दमकमल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि एनबीसीसी टाउनशिप से सटी इस फोम फैक्ट्री में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसमान में काले धुएं के गुबार छा गए। धुएं और आग की लपटें देखकर पास की एनबीसीसी कॉलोनी में रहने वाले लोग घबरा गए और एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही खेकड़ा के साथ-साथ बागपत और बड़ौत फायर स्टेशन से दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.