फोन हैक कर खाते से 99 हजार रुपये निकाले
फरीदाबाद, मई 17 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। सेक्टर-24 क्षेत्र में रहने वाले एक युवक के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसका मोबाइल फोन अचानक हैंग हो गया और कुछ देर बाद खाते से बिना अनुमति के 99 हजार रुपये निकाल लिए गए। मामले की शिकायत साइबर अपराध थाना एनआईटी में दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- टीवी रिचार्ज रिफंड के नाम पर 31 हजार की साइबर ठगीशिकायत का विवरण गांव अटाली बल्लभगढ़ निवासी विनेश, जो वर्तमान में सेक्टर-24 में किराये पर रहकर निजी नौकरी करते हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 अप्रैल 2026 को वह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उनका मोबाइल फोन अचानक हैंग हो गया और स्क्रीन सफेद पड़ गई। फोन ने काम करना बंद कर दिया और कुछ समय बाद अपने आप अपडेट होने लगा। पीड़ित के अनुसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.