फरीदाबाद, फरवरी 23 -- फरीदाबाद। सरस्वती कॉलोनी इस्माइलपुर निवासी व्यक्ति के मोबाइल को हैक कर साइबर ठगों नेसात लाख 92 हजार 982 रुपये की ठगी कर ली। साइबर अपराध सेंट्रल थानापुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 13 फरवरी 2026 को पीड़ित के फोन को हैक कर बैंक खाता और क्रेडिट कार्ड से कई ट्रांजेक्शन कर लिए गए। घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने 14 फरवरी को राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। बाद में सेक्टर-17 स्थित थाना साइबर अपराध सेंट्रल पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...