बरेली, मार्च 23 -- भमोरा। ग्राम पंचायत चंदौआ की प्रधान के बेटे का फोन हैक कर किसी अराजकतत्व ने अभद्र टिप्पणी की है। उनका फोटो भी एडिट किया है। पीड़ित ने पुलिस से जांच कर कार्रवाही की मांग की। चंदौआ की प्रधान मोरकली लोधी के बेटे मुनीश कुमार ने बताया कि किसी अराजक तत्व ने उसका फोन नंबर हैक करके उन पर अभद्र टिप्पणी की हैं और उसका फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...