चाईबासा, मई 1 -- चाईबासा। मझगांव थाना अंतर्गत पंडूवाबुरु गांव निवासी 28 वर्षीय प्रदीप चातर ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात में भोजन करने के बाद मृतक अपने कमरे में सोने चला गया। आधी रात को घर से एक साड़ी लेकर निकल गया। आगी रात में ही गांव के एक नीम के पेड़ में साड़ी से फांसी का फंदा बांध कर झूल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन ने बताया मृतक किसी लड़की से फोन पर बात करता था, जब उसे मना किया गया है वह गुस्से में आकर फांसी लगा ली है। गुरुवार को सुबह जब कुछ बच्चे शौच के लिए खेत की ओर गए तो प्रदीप को फांसी का फंदा से झुलते पाया। इसके बाद बच्चों ने ग्रामीणों को जानकारी दी। मृतक के परिजन और ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे तब तक शव फांसी के फंदे से टूट कर जमीन पर गिर गया था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहु...