सासाराम, जनवरी 6 -- दिनारा, एक संवाददाता। भानस थाना क्षेत्र के घासा गांव में एक व्यक्ति के मोबाइल फोन से पैसा कटने मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर थाना में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष विजय बैठा ने बताया कि इस संबंध में क्षेत्र के घासा निवासी राजगृह सिंह के पुत्र बसंत कुमार ने इस मामले में आवेदन दिया है। आवेदन में पीड़ित ने बताया है कि उसके मोबाइल पर 8709972585 नम्बर से कॉल आया। जिसमें कॉल करने वाले ने अपने आप को एयरटेल पेमेंट बैंक से होने की बात कहते हुए बताया कि आपका फोनपे बंद हो गया है। जिसे चालू करने के नाम पर कॉल करने वाले व्यक्ति ने झांसे में लेकर उससे मोबाइल का जी पे खोलवाया। उसके बाद मैनेज ऐप में ले जाकर चार बार राशि डलवाया। उसके बाद फास्ट टैग पर क्लिक कराया। जिसके बाद पीड़ित ने बताया है कि उसके बाद फोनपे पर...