गाज़ियाबाद, मार्च 31 -- -इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में सोमवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने की वारदात ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में सोमवार रात बैंककर्मी से बाइक सवार बदमाशों ने दो मोबाइल लूट लिए। वह गर्भवती पत्नी के साथ खरीदारी कर रिक्शे से लौट रहे थे। छीना झपटी के दौरान पति चलते रिक्शे से नीचे गिर गए और बदमाशों ने उन्हें काफी दूर तक घसीटा। इससे उन्हें काफी चोट आई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।वसुंधरा सेक्टर एक स्थित जागृति विहार सोसाइटी निवासी रोशन पांडे एक बैंक में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 30 मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी के साथ बाजार से खरीदारी कर लौट रहे थे। दोनों रिक्शा में सवार थे और उनके हाथ में अपना व पत्नी का मोबाइल था। हिंडन नदी किनारे वसुंधरा जाने...