नई दिल्ली, जून 26 -- सोचिए, आप अपने साथी से कोई जरूरी बात कर रहे हैं और सामने वाला बार-बार फोन की स्क्रीन देख रहा हो। यकीनन आपको अच्छा नहीं लगेगा। आजकल बहुत से रिश्तों में यही सबसे बड़ी समस्या बनती जा रही है। लोग एक ही कमरे में बैठते हैं, लेकिन उनका ध्यान एक-दूसरे की बजाय फोन में ज्यादा होता है। धीरे-धीरे बातचीत कम होने लगती है और रिश्ते में दूरी आने लगती है। देखा जाए तो खुशहाल शादी का कोई मुश्किल फॉर्मूला नहीं है। बस एक आसान-सा नियम है- जब भी मौका मिले, अपने साथी को स्क्रीन से ज्यादा अहमियत दें। प्यार सिर्फ बड़े सरप्राइज से नहीं, बल्कि रोज की छोटी-छोटी आदतों से भी मजबूत होता है। आइए जानते हैं शादी को खुशहाल बनाने का यह खास नियम।अपने साथी को फोन से ज्यादा अहमियत दें अगर आप हर खाली समय में सबसे पहले फोन उठाते हैं, तो एक बार रुककर सोचिए। क्...