नई दिल्ली, जनवरी 5 -- नई दिल्ली। मोबाइल फोन पर बिना इंटरनेट और सिम कार्ड के सीधे लाइव टीवी देखने की तकनीक को लेकर देश में बहस तेज हो गई है। इसे डायरेक्ट-टू-मोबाइल ब्रॉडकास्ट तकनीक कहा जाता है। हाल ही में सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती द्वारा कराए गए तकनीकी परीक्षण पर टेलीकॉम उद्योग संगठन सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने गंभीर आपत्तियां जताई हैं। एसोसिएशन का कहना है कि यह परीक्षण पारदर्शी और परामर्श आधारित प्रक्रिया के अनुरूप नहीं है। एसोसिएशन का कहना है कि यह पूरा परीक्षण टेलीकॉम ऑपरेटरों, डिवाइस निर्माताओं और अन्य प्रमुख हितधारकों की भागीदारी के बिना किया गया। संगठन के अनुसार, इस तकनीक का सीधा असर उन स्पेक्ट्रम बैंड्स पर पड़ता है, जिनका इस्तेमाल फिलहाल या भविष्य में 5जी और मोबाइल सेवाओं के लिए किया जाना है। एक ऐसी ब्रॉडकास्ट तकनीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.