नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- साइबर स्कैम से बचने के लिए अब यूजर्स गूगल के दो कमाल के फीचर्स की मदद ले सकते हैं। Google Lens और Circle to Search किसी संदिग्ध मैसेज की जांच कर सकते हैं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बता सकते हैं कि उसमें स्कैम के संकेत मौजूद हैं या नहीं। खास बात यह है कि इनके जरिए बैंक अकाउंट बंद होने, पार्सल अटकने या किसी रिलेटिव के मुसीबत में फंसने जैसे मैसेज की भी जांच की जा सकती है। गूगल ने इस फंक्शन को पहले से मौजूद टूल्स के जरिए इस्तेमाल करने का तरीका फिर से सामने रखा है। साइबर क्रिमिनल्स लोगों को जाल में फंसाने के लिए अलग-अलग तरह के मैसेज भेजते हैं। इनमें तुरंत पैसे भेजने, किसी लिंक पर क्लिक करने या बैंक से जुड़ी जानकारी अपडेट करने के लिए कहा जाता है। कई बार ये मैसेज इतने असली लगते हैं कि यूजर्स इनके चक्कर में ...