कौशाम्बी, दिसम्बर 24 -- मंझनपुर, संवाददाता सैनी थाना क्षेत्र के चकिया मजरा गनपा गांव निवासी एक दुकानदार से फोन-पे पर करीब 96 हजार रुपये डलवाने के बाद शातिर फरार हो गया। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। चकिया मजरा गनपा निवासी रितिकेश कुमार ने स्थानीय चौराहे पर फोटो स्टेट आदि की दुकान खोल रखी है। उसने बताया कि मंगलवार की दोपहर एक युवक उसकी दुकान पर पहुंचा। उसने क्यूआर कोड देकर अपने फोन-पे पर 96 हजार पांच सौ रुपये डलवाए। कहा था कि इसके बदले नकद रकम देगा। आरोपी काफी देर तक दुकानदार के साथ ही रहा। इस दौरान कहता रहा कि उसका साथी नकदी लेकर आ रहा है। नजर हटते ही वह अपनी चार पहिया गाड़ी में सवार होकर भाग गया। दुकानदार ने पहले उसकी खोजबीन की। नहीं मिलने पर पुलिस ...