फोन पे खाते से दो दिन में 1.99 लाख रुपये निकले, मुकदमा दर्ज
बरेली, अगस्त 20 -- बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के उडला जागीर निवासी एक युवक के फोन पे खाते से दो दिन में 1.99 लाख रुपये निकल लिये गये। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर पुलिस से की है। पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा दी है। उडला जागीर निवासी शाहिद रजा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया, उनका बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है। वह फोन पे चलाते हैं। आरोप है, सात अगस्त की रात उनके खाते से एक लाख रुपये निकले गये। इसके अगले दिन आठ अगस्त की रात खाते से 99,000 रुपये का एक और लेनदेन हो गया। फोन पे नहीं खुला। जब फोन ने अप स्टॉल कर दुबारा से इंस्टॉल किया तब लेनदेन की हिस्ट्री दिखी। खाते से 1.99 लाख रुपये निकलने की जानकारी हुई। 14 अगस्त को मामले की शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कराई। थाने में भी तहरीर दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.