सुल्तानपुर, दिसम्बर 19 -- भदैंया, संवाददाता। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव निवासी युवक के बैंक खाते से फोन-पे के जरिए 26 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दिलावलपुर गांव निवासी मो. सुफियान पुत्र वाहिद अली के सेंट्रल बैंक के खाते से 23 सितंबर को फोन-पे एप के माध्यम से तीन बार में कुल 26,116 रुपये निकाल लिए गए। खाते से रुपये कटने की जानकारी होते ही पीड़ित ने शिवगढ़ थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी और धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़ित का कहना है कि उसने किसी को ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी नहीं दी, इसके बावजूद उसके खाते से रकम गायब हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.