अमरोहा, नवम्बर 23 -- कस्बा जोया स्थित एक मोहल्ले में रहने वाली युवती का फोन पर हुई दोस्ती के बाद युवक संग प्रेम प्रसंग परवान चढ़ गया। गुरुवार को घर से निकली युवती प्रेमी संग फरार हो गई। जिसके बाद से परिजनों में हड़कंप मचा है। तलाश में नाकाम युवती के भाई ने कोतवाली पहुंच पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि एक युवक उसकी बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। युवती के भाई की तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...