जमुई, मई 3 -- जमुई, निज संवाददाता जिले के गरही थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में शनिवार को पति के साथ फोन पर हुए विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान लखीसराय जिले के सलोंजा गांव निवासी दयानंद यादव की पत्नी सिंपी देवी 25 साल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सिंपी देवी पिछले करीब डेढ़ वर्ष से जमुई जिले के गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर गांव स्थित अपने मायके में रह रही थी। मृतका के परिजन द्वारा बताया गया कि घटना से पहले उसका अपने पति से फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची गरही थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया। पुलिस पूरे मामले की गंभ...