फोन पर राजस्वकर्मी बनकर ठगी का खेल
सहरसा, जून 9 -- सहरसा, संवाद सूत्र। कहरा अंचल में साइबर ठगों और कथित दलालों द्वारा सरकारी कर्मचारियों का नाम इस्तेमाल कर अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। राजस्व कर्मियों ने इस गंभीर प्रकरण को उठाते हुए अंचलाधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि कुछ अज्ञात व्यक्ति विभिन्न मोबाइल नंबरों से लोगों को फोन कर स्वयं को अंचलाधिकारी का पीए अथवा राजस्व विभाग का कर्मचारी बता रहे हैं। इसके बाद दाखिल-खारिज, भूमि मापी और अन्य सरकारी कार्यों को जल्द कराने का झांसा देकर पैसे की मांग की जा रही है। राजस्व कर्मचारी रामनाथ प्रसाद, शशिभूषण सिंह एवं मणिकांत पाल ने आरोप लगाया है कि उनके नाम और पद का गलत इस्तेमाल कर आम लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। इससे सरकारी व्यवस्था की साख पर भी सवाल उठ रहे हैं। विडंबना यह है कि कुछ सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.