अलीगढ़, अप्रैल 4 -- ​बरला, संवाददाता। क्षेत्र के खेरसा गाँव स्थित आरएसके ईंट भट्ठे के समीप शुक्रवार सुबह एक 22 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। युवक भट्ठे पर मजदूरी करता था और गुरुवार रात से ही लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ​​प्राप्त जानकारी के अनुसार, सम्मारी (22 वर्ष) पुत्र लछेराम, निवासी केवलपुर बबुरी (जनपद बहराइच) अपने पाँच अन्य साथियों के साथ आरएसके भट्ठे पर मजदूरी करता था। साथी मजदूर मुकेश ने बताया कि गुरुवार शाम सम्मारी भट्ठे से कहीं गया था और रात करीब 8 बजे वापस लौटा। जब साथियों ने उसे खाना खाने के लिए बुलाया, तो उसने यह कहकर मना कर दिया कि वह फोन पर बात कर रहा है और बाद में खाएगा। ​साथी मजदूरों के मुताबिक, सम्मारी फोन पर किसी से बात करत...