कन्नौज, जून 14 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर लोधपुर गांव में एक 23 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने से परिवार में हडक़ंप मच गया। गंभीर हालत में युवक को उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम कुंअरपुर लोधपुर निवासी गोविंद (23) पुत्र राजेश राजपूत अपनी रिश्तेदारी में किसी युवती से फोन पर बातचीत करता था। परिजनों के अनुसार शनिवार दोपहर करीब चार बजे वह किसी बात को लेकर परेशान था। इसी दौरान वह घर के एक कमरे में चला गया और अंदर कुंडे से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। कुछ देर बाद परिजनों की नजर पडऩे पर उन्होंने दरवाजा खोलकर उसे नीचे उतारा और तत्काल सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथ...