संवाददाता, मार्च 9 -- UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली के बछरावां कस्बे में उस वक्त कोहराम मच गया जब एक युवक ने फोन पर पत्नी से हुए झगड़े बाद ब्लेड से अपना ही गला काट लिया। खून से लथपथ युवक को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने युवक की हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एक निमंत्रण में शामिल होने आये युवक का फोन पर अपनी पत्नी से झगडा हो गया। झगड़े के दौरान पति गुस्से से इस कदर हो बेकाबू हो गया कि उसने अपना ही गला ब्लेड से काट लिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। इलाज के लिए उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने के कारण उसे जिला अस्पताल र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.