गुमला, मई 14 -- गुमला, प्रतिनिधि । सिसई थाना क्षेत्र के पंडरिया पहाड़टोली निवासी 23 वर्षीय अंजली कुल्लू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार अपराहन की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।जानकारी के अनुसार अंजली शादी के बाद अपनी मां के साथ मायके में रहती थी,जबकि उसका पति अपने घर रहता था और कभी-कभी मिलने आता था। अंजली की एक वर्षीय बेटी भी है। बुधवार को पति-पत्नी के बीच फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। यह भी पढ़ें- शादी के ढाई माह बाद विवाहिता ने फंदा लगा दी जान इसके बाद नाराज होकर अंजली ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...