रुद्रपुर, जून 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मायके में रह रही महिला का अपने पति से फोन पर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया। विवाह को सात वर्ष से कम समय होने के कारण मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा गया। पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 10:40 बजे सूचना मिली कि वसुंधरा गार्डन, ट्रांजिट कैंप निवासी एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया है और उसकी मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि 24 वर्षीय मृतका काजल शर्मा पत्नी अजय शर्मा मूल रूप से गोल लाइट विकास कॉलोनी, पंजाबी मोहल्ला, किच्छा की रहने वाली थी। वर्तमान में वह अपने मायके गुरुबक्स कॉलोनी, जेसीज पब्लिक स्कूल के पास ट्रांजिट कैंप में रह रही थी। पुलिस के मुताबि...