संभल, जून 17 -- कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव सौंधन की एक विवाहिता की उपचार के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पति से फोन पर हुई कहासुनी के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। गंभीर हालत में उसे विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। गांव निवासी रतनपाल की 20 वर्षीय पुत्री अखिलेश देवी का विवाह करीब चार माह पूर्व धनारी थाना क्षेत्र के गांव बाय भूड निवासी मुनेश के साथ हुआ था। परिजनों के अनुसार, विवाह के बाद से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके कारण अखिलेश देवी इन दिनों अपने मायके में रह रही थी। बताया गया कि रविवार शाम पति से फोन पर बातचीत के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद अखिलेश देवी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। घटना की जानकारी म...