मिर्जापुर, मार्च 28 -- राजगढ़। क्षेत्र के एक गांव में फोन पर बात करते समय पति की डांट से क्षुब्ध पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया है। क्षेत्र के एक युवक व एक युवती की शादी फरवरी माह में सामूहिक विवाह समारोह में हुई, लेकिन विवाह के बाद लड़की के पिता अपनी बेटी को उसके ससुराल भेजने के वजाय अपने घर ले गए और लड़के पक्ष के लोगों से बारात लेकर आने के बाद गवना करने की बात कही। जिस पर दोनों परिवार राजी हो गए। 20 अप्रैल को तिथि तय की गई। शुक्रवार की दोपहर में लड़की व लड़का आपस में फोन पर बात कर रहे थे। बातचीत के दौरान पति ने किसी बात को लेकर पत्नी को फटकार लगा दी। जिससे पत्नी नाराज हो गई और फोन कटने के बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। सीएचसी के डा. अनूप कुमार ने बताया कि मह...