सोनभद्र, अप्रैल 28 -- कोन। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रछ में फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने ग्राम प्रधान पति अमरेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी शंभू पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि हैंडपंप मरम्मत व रीबोर को लेकर उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी। इसी रंजिश में सोमवार सुबह करीब 9:45 बजे आरोपी ने मोबाइल फोन पर कॉल कर गाली-गलौज की और मारपीट व जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- मोबाइल के विवाद में दबंगों ने पीटा, तीन पर केस यह भी पढ़ें- अश्लील मैसेज और धमकी देने का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...