बुलंदशहर, मार्च 27 -- कोतवाली देहात में यमुनापुरम कालोनी निवासी पीड़ित राकेश नरवर पुत्र जोगेंद्र सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह एक एनजीओ चलाते हैं। गुरुवार की रात वह अपने घर के बाहर अपने पार्टनर अमित कुमार(गौरव प्रमुख) के साथ खड़े थे। तभी उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने अभद्रता करते हुए बच्चों समेत पूरे परिवार को मारने की धमकी दी। उनके पूछने पर फोनकर्ता ने अपना नाम अंकित चौधरी निवासी मौसमगढ़ बताया है। फोन पर धमकी मिलने के बाद उन्होंने मौसमगढ़ गांव निवासी अंकित चौधरी पुत्र ब्रजपाल चौधरी के खिलाफ कोतवाली देहात में तहरीर दी। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली देहात पुलिस ने आरोपित अंकित चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.